*एक मर्तबा फिर
अनसुना करते हुए
अनसुना करते हुए
दूर से आती
उस शफ्फाफ झरने की आवाज़
मुड-मुड कर देख रहीं आंखों पर
रखती हुई अपनी हथेलियाँ,
बेशुमार दरख्तों वाले उस घने जंगल में
कुलांचे भरना भूल गये मृग छौने सी
उन तमाम कंकरों
नुकीले तिनकों की टीस भूल
रबाब से गूंजती दर्द भरी
अपनी उन्ही बंदिशों को सुनने चली हूँ
एक मर्तबा फिर !
___________________________
भीड़ में चेहरे नहीं दिखते
दिखते हैं सिर से भिडे सिर्फ़ काले सिर
अबूझ रहस्यों और तिलिस्म से भरे
समवेत स्वर में अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाते
क्या कुछ आवाजें सिर्फ़ सुनाये जाने के लिए होती हैं
सुने जाने के लिए नहीं ?
आवाजों के शोर में अकुलातीदिखते हैं सिर से भिडे सिर्फ़ काले सिर
अबूझ रहस्यों और तिलिस्म से भरे
समवेत स्वर में अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाते
क्या कुछ आवाजें सिर्फ़ सुनाये जाने के लिए होती हैं
सुने जाने के लिए नहीं ?
आवाजें भी सुने जाने की दरकार रखती हैं
__________________________
अलसुबह
दीवारों पर सिर टिकाये
मुंडेरों की परछाइयां
और घुलने लगती हैं
जमी हुई परतें खारेपन की
दीवारों पर सिर टिकाये
मुंडेरों की परछाइयां
और घुलने लगती हैं
जमी हुई परतें खारेपन की
बह निकलते हैं
अलग अलग रंग
एक ही पोर्ट्रेट पर
पनीले मगर गहरे !
अलग अलग रंग
एक ही पोर्ट्रेट पर
पनीले मगर गहरे !
ऐसे ही कई पोट्रेट में
रंग भरता है चित्रकार
एक बार फिर से
रंग भरता है चित्रकार
एक बार फिर से
खाली हो जाने के लिए
_________________________
बहुत हुईं
दुनिया की रस्म और रंजो-गम की बातें
आज़ हो सके तो कहो ..
इससे अलाहेदा कुछ कहो...
आज़ हो सके तो कहो ..
इससे अलाहेदा कुछ कहो...
धुंध में लिपटे
ये सुबहो-शाम
ये ज़मीं ये दरख्त
ऐसे में जीने की वज़ह ढूंढते
फडफडाते परिंदों के बारे में कुछ कहो
ये सुबहो-शाम
ये ज़मीं ये दरख्त
ऐसे में जीने की वज़ह ढूंढते
फडफडाते परिंदों के बारे में कुछ कहो
कब तक करोगे इंतज़ार
सूरज निकलने का ?
सुराखों से जो झाँक रही
उन कोंपलों के बारे में कुछ कहो.
सूरज निकलने का ?
सुराखों से जो झाँक रही
उन कोंपलों के बारे में कुछ कहो.
देखो, हथेलियों में होगा
अभी भी नक़्शे-गुल
आज़ बाक़ी बचे उस रंग
उस महक के बारे में कुछ कहो
अभी भी नक़्शे-गुल
आज़ बाक़ी बचे उस रंग
उस महक के बारे में कुछ कहो
वक्त के चेहरे पर
चढ़ी जाती है मायूसी की परत
सुनो, आज़ इन कदमों की
टूट गयी लय के बारे में कुछ कहो.
चढ़ी जाती है मायूसी की परत
सुनो, आज़ इन कदमों की
टूट गयी लय के बारे में कुछ कहो.
वही रंग, फितरतें वही
बेमानी रवायतों की फेहरिस्त भी वही
रास्ते पर झूमते गाते
अलमस्त फ़क़ीर के बारे में कुछ कहो
बेमानी रवायतों की फेहरिस्त भी वही
रास्ते पर झूमते गाते
अलमस्त फ़क़ीर के बारे में कुछ कहो
नामुराद जिए जाना भी
कैसी आदत है?
आज़ गुमशुदा जिंदगी के उस साज़
कैसी आदत है?
आज़ गुमशुदा जिंदगी के उस साज़
उस सरगम के बारे में कुछ कहो ...
___________________________
* इससे पहले कि
और अंततः
नही शांत हुई
तुम्हारे गुनगुनाये गीतों से
नन्हके के पेट में सुलगती आग
और न ही वे दे सके
फटी गुदड़ी में ठण्ड से कांपते
रात रात भर खांसते बाबा को
घड़ी भर नींद
नही शांत हुई
तुम्हारे गुनगुनाये गीतों से
नन्हके के पेट में सुलगती आग
और न ही वे दे सके
फटी गुदड़ी में ठण्ड से कांपते
रात रात भर खांसते बाबा को
घड़ी भर नींद
तो खूबसूरत शब्दों में ढले
सावन के झूले, नैहर, कुओं और
काँटों से लहूलुहान तितली की पीड़ा पर
तुम्हारे वे तमाम गीत किस काम के ?
सावन के झूले, नैहर, कुओं और
काँटों से लहूलुहान तितली की पीड़ा पर
तुम्हारे वे तमाम गीत किस काम के ?
तुम्हारे गीतों से झंकृत
राग रागनियाँ
बेशक कुछ पलों के लिए
सपनों की दुनिया में खींच ले जाती हैं मुझे
कभी शब्दों से छलकती वेदना पर
गिरा करके कुछ आँसू
निभा जाती हैं चलन ये आँखें भी
राग रागनियाँ
बेशक कुछ पलों के लिए
सपनों की दुनिया में खींच ले जाती हैं मुझे
कभी शब्दों से छलकती वेदना पर
गिरा करके कुछ आँसू
निभा जाती हैं चलन ये आँखें भी
पर अगले ही पल
मेरी सम्पूर्ण चेतना झकझोरते
उभरने लगते हैं एक एक कर कई बुझते चेहरे
और मेरे पांवों तले जमीन
कुछ और धसकती मालूम होती है मुझे
मेरी सम्पूर्ण चेतना झकझोरते
उभरने लगते हैं एक एक कर कई बुझते चेहरे
और मेरे पांवों तले जमीन
कुछ और धसकती मालूम होती है मुझे
इससे पहले कि
सुनाई पड़ती ये धुने
मुझे बहरा बेसुरा और तमाशाई बना दे
इससे पहले कि
इन गहरे अक्षरों में आकार लेते दैत्य
समूची संवेदनाएँ लील जाए
मुझे बहरा बेसुरा और तमाशाई बना दे
इससे पहले कि
इन गहरे अक्षरों में आकार लेते दैत्य
समूची संवेदनाएँ लील जाए
गढ़नी होंगी कुछ नयी परिभाषाएँ
जो गुनगुनायी जा सके आँखों से
हाँ, बुझ चुकी पथराई आँखों से भी.....
______________________
जो गुनगुनायी जा सके आँखों से
हाँ, बुझ चुकी पथराई आँखों से भी.....
______________________
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें